फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औराई ब्लॉक के अनुपस्थित चार कर्मचारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने शुक्रवार को औराई ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लॉक के चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीडीओ ने चारों का एक दिन का वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। कहा कि ब्लॉक कर्मचारियों के बिना किसी सूचना के नदारद रहने के कारण कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में सरकारी दफ्तरों में कामकाज की हकीकत क्या है, इसकी कलई शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण में खुल गई। सीडीओ सुबह 10.35 बजे अचानक औराई ब्लॉक पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पहुंचते ही उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तो उसमें सहायक विकास अधिकारी (आईएसवी) अजय कुमार तिवारी, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) प्रकाश सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ और सहायक विकास अधिकारी (स.क.) सत्येंद्र सिंह अनुपस्थित रहे। पता करने पर बताया गया कि ये लोग बिना किसी सूचना के नदारद हैं, ना ही कोई अवकाश प्रार्थना पत्र कार्यालय में उपलब्ध था।
इस पर सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। इसके अलावा सीडीओ ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कार्यालयी कामकाज के बारे में जानकारी ली। कहा कि ब्लॉक स्तर पर लंबित मामलों को समय पर निपटाएं। सीडीओ के निरीक्षण से कर्मचारियों में अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें