असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की जीत के महापर्व विजयादशमी बुधवार को पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु श्रीराम ने जैसे ही रावण का वध किया वैसे ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विजयादशमी उत्सव देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।
कोरोना कारण दो साल से प्रभावित विजयादशमी के लिए बड़े स्तर तैयारी की गई थी। इसके साथ ही लोग में भी काफी उत्साह दिखा। जिले के ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, औराई, घोसिया सहित तमाम जगहों पर रामलीला समितियों की ओर से विजयादशमी के पर्व को मनाया गया। प्रभु श्रीराम और रावण के बीच हुए भीषण जंग के बाद प्रभु अहंकार रूपी रावण के पुतले का दहन किया। रावण के पुतले में आग लगते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा।