फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण न होने पर पशु चिकित्सक को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई। जिले के नोडल अधिकारी एवं मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर मंगलवार को जिले में पहुंचे। सुबह कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसमें कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। औराई के कैयरमऊ में लगी चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। टीकाकरण न होने की शिकायत पर पशु चिकित्सक को फटकार लगाई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे जिले में पहुंचे कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र कलेक्ट्रेट परिसर में विकास कार्यों की समीक्षा शुरू की। करीब दो घंटे तक चली मैराथन बैठक में बेसिक, माध्यमिक शिक्षा, स्व्च्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य योजनाओं की प्रगति को देखा। उन्होंने शासकीय योजनाओं के संचालन में सहयोग न करने वाले बैंकों से फंड हटाने का निर्देश दिया। जिले की सड़कों के किनारे फलदार पौधे लगाने, किसान सम्मान निधि संग आयुष्मान कार्ड में कोई लंबित मामला न होने की हिदायत दी। पंचायत चुनावों की तैयारियां पूर्ण कराने के साथ ही शस्त्र जमा कराने का कार्य युद्ध स्तर पर करने का निर्देश दिया। बेसिक शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की प्रगति ठीक न होने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर डीएम आर्यका अखौरी, एसपी रामबदन सिंह, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एडीएम शैलेंद्र मिश्र, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी आदि रहे। औराई संवाददाता के अनुसार, कैयरमऊ प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को आयोजित चौपाल में कमिश्नर ने ग्रामीणों से संवाद किया। मंडलायुक्त को गांव के रमेश मिश्रा ने बताया कि 10 साल से बिजली का तार नहीं खींचा गया। कमिश्नर ने फौरन बिजली विभाग को निर्देश दिया। गांव में वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन के बारे में जानकारी ली और पात्रों को चयनित कर लाभ देने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए पशु टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा टीकाकरण नहीं होता। इस पर कमिश्नर नाराज हो गए और चिकित्सक को कड़ी फटकार लगाई। कमिश्नर और डीएम ने बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाया। पशु चिकित्सक को निर्देशित किया कि रविवार को कई टीम बनाकर गांव के सभी पशुओं का टीकाकरण कराया जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने उगापुर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जहां व्यवस्था ठीक मिलने पर संतोष जताया। इस मौके पर पूर्व प्रधान कमला शंकर मिश्रा ,जटाशंकर उपाध्याय, लक्ष्मी शुक्ला, श्यामसुंदर कन्नौजिया, मोहन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें