ऊंज थाना अंतर्गत हाईवे पर मंगलवार को दोपहर में उस समय चीख-पुकार शुरू हो गई जब वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक-खलासी केबिन में फंस गए। चीख सुनकर आस-पास के लोगों ने पहुंचकर चालक और खलासी को केबिन से बाहर निकाला।
मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि चालक गोपीगंज से कुर्सी-मेज लादकर ऊंज की ओर जा रहा था। इसी बीच किसी को बचाने के चक्कर में चालक का नियंत्रण हटते ही वाहन अनियंत्रित होकर कुर्सी-मेज समेत पलट गया। प्रयास के बाद भी चालक व खलासी ने अपना नाम व पता नहीं बता सके।