दुर्गागंज। जिले से गुजरी वरूणा नदी का पुनरोद्धार होगा। इसके लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है। शुक्रवार को प्रोजेक्ट में शामिल टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वे किया। इसके बाद अभोली ब्लॉक सभागार में डीसी मनरेगा राजाराम और बीडीओ राकेश कुमार मिश्र संग टीम के सदस्यों ने मंत्रणा की। आईआईटी बीएचयू, कानपुर और रूड़की की तकनीकी टीमों ने शेरपुर गोपलहां, सराय कंसराय, हरदुआ, धौरहरा, पूरे खुशहाल में सर्वे किया। सर्वे टीम में शामिल डॉ. निखिलेश सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने ड्रीम प्रोजेक्ट में 61 नदियों को चयनित किया है। इसमें वरूणा भी शामिल है।
बताया कि पुनरुद्धार के लिए सर्वे किया जा रहा है, जहां भी जो कमियां और समस्याएं हैं उसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। इस मौके पर अवनीश पटेल, भुआल मौर्य, राजेंद्र प्रताप, अक्षय कुमार बिंद आदि रहे।