फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: टी-20 मैच में वाराणसी और मुगलसराय ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
मोढ़ चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अति​थि। स्रोत संगठन
विज्ञापन
मोढ़। सेवा सदन इंटर कॉलेज मैदान पर चल रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में वाराणसी ने एमसीसी मोढ़ तो दूसरे में मुगलसराय ने नोएडा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

एमसीसी मोढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर आरुष दुबे 32 रन और आयुष पांडेय के 31 रनों की बदौलत 108 रन बनाए। वाराणसी के गेंदबाज आरपी यादव ने तीन और रोहित ने दो विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे वाराणसी के बल्लेबाज अमन शर्मा 33 रन और आरपी यादव के 30 रनों की बदौलत 13.4 ओवर में मैच जीत लिया। दूसरे मुकाबले में मुगलसराय ने नोएडा को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट मे जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह ने दर्शकों को बाहर से कैच पकड़ने पर 1500 रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया।
इस मौके पर प्रभात सिंह, ऋषि सिंह, मुन्ना सिंह, राजू दूबे, प्रभात सिंह, दिनेश यादव, डीके यादव, प्रेम यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें