फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरघातिनी छाड़िसि सांॅगी

Mon, 07 Nov 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
छतमी में चल रही रामलीला के दौरान रावण दरबार में अंगद के जमे पांव को उठाते राक्षस।
विज्ञापन
कौलापुर। श्री हरसूब्रह्म आदर्श रामलीला समिति छतमी की ओर से चल रही रामलीला में शनिवार की रात रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण शक्ति का कलाकारों ने मंचन किया। अंत में कलाकारों ने देश की सीमा पर तैनात जवानों के हौसले को भी कला के माध्यम से दर्शाया। 
विज्ञापन

सीता की खोज में निकले श्रीराम सुग्रीव की मदद से समुद्र पर सेतु बनाकर लंका पहुंचते हैं। विभीषण के कहने पर रावण को फिर समझाने का प्रयास किया जाता है। इस दौरान बालि पुत्र अंगद रावण के पास जाते हैं। वहां प्रभु श्रीराम को डरपोक आदि कहने पर अंगद पांव जमा देते हैं। उनका पांव कोई भी राक्षस नहीं उठा पाता तो रावण खुद उठता है। अंगद यह कहकर टाल देते हैं कि जाओ प्रभु के चरण पकड़ो। अंतत: रावण के न मानने पर युद्ध शुरू होता है। लक्ष्मण और मेघनाद में महायुद्ध होता है, जिसमें लक्ष्मण शक्ति लगने से अचेत हो जाते हैं। विभिषण के कहने पर सुषैनवैध को बुलाया जाता है। संजीवनी देने पर लक्ष्मण दुबारा उठते हैं। उसके बाद मेघनाद और कुंभकरण का वध होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें