फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, फूंक दी डंपर

Mon, 07 Nov 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
कठारी । औराई थानाक्षेत्र के सहसेपुर गांव के समीप रविवार शाम साढ़े पांच बजे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने औराई-मिर्जापुर मार्ग जाम कर डंपर में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने अग्निशमन विभाग के प्रयास से आग बुझाई। तब तक डंपर का अगला हिस्सा जल चुका था। अफसरों के समझाने पर डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के रामपुर          थानाक्षेत्र के गढ़वा हेमराज गांव निवासी बुधई राम (35) रविवार सुबह बाइक से मिर्जापुर गया था। शाम को करीब साढ़े पांच बजे लौटते समय सहसेपुर के पास नव निर्माण कंपनी के डंपर की चपेट में आ गया।  हेलमेट पहनने के बाद भी सिर चोटिल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
घटना से नाराज ग्रामीणों ने औराई-मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगा दिया और डंपर में आग लगा दी। खबर लगने पर एसडीएम प्रवरशील बरनवाल, सीओ सुशील कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने किसी तरह आग बुझाई। करीब डेढ़ घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें