फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अप सारनाथ एक्सप्रेस 28 और डाउन 26 फरवरी तक निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही-जंघई रेलमार्ग पर ट्रेनों के निरस्त होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए जाने से समस्या और बढ़ी है। उधर शुक्रवार को कई ट्रेनें निरस्त भी रहने से रेलयात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 15127 बनारस-नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं शनिवार की बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस को रद्द रहेगी। दुर्ग-छपरा के बीच चलने वाली 15159 अप 28 फरवरी तक और 15160 डाऊन 26 फरवरी तक रद्द कर दी गई है।
भदोही होकर गुजरने वाली ट्रेनों में 11107 व 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस जहां कई कई घंटे तक विलंब से चल रही है तो दूसरी ओर मुंबई आने जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तित कर दिए जाने से ट्रेन भदोही होकर नहीं जा रही है।
विज्ञापन

देरी से चलने वाली ट्रेनों में शुक्रवार को डाउन केवी एक्सप्रेस 3.55 घंटे, 12372 डाउन बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 3 घंटे, 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस तो साढ़े 14 घंटे देरी से चल रही थी और सुबह आने वाली ट्रेन शाम तक भदोही नहीं आ सकी थी।
इसके चलते वापसी में इसी ट्रेन 11108 को शुक्रवार को बनारस से 7 घंटे विलंब से रिशेड्यूल कर दिया गया था। अमृतसर से हावड़ा को जाने वाली 13006 पंजाब मेल भी लगभग साढ़े 3 घंटे देरी से भदोही स्टेशन पर पहुंची और आनंद विहार से पुरी को जाने वाली 12876 नीलाचल एक्सप्रेस निर्धारित समय से सवा 3 घंटे विलंब से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें