कोइरौना क्षेत्र के सेमराध में स्थित तालाब में अवैध खनन को लेकर आईजीआरएस पर की गई शिकायत के बाद शुक्रवार को खनन अधिकारी सुरेन्द्र ने निरीक्षण किया। उन्होंने सेमराध में तालाब का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। नगरदह गांव निवासी जय प्रकाश मिश्रा ने खनन को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि सेमराध के प्राचीन तालाब से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। आईजीआरएस पर मिली शिकायत के बाद खनन अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने लेखपाल के माध्यम से तालाब के भौगोलिक स्थिति की जानकारी मांगी है। बताया कि लेखपाल से रिपोर्ट मिलने के बाद उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।