फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्व के पल: क्रिकेटर शिवम दूबे से बोले पीएम मोदी- आइए भाई भदोही वाले, मैं जानता हूं यार

Sun, 07 Jul 2024 08:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही के क्रिकेटर शिवम दुबे से पीएम मोदी ने कहा कि आइए भाई भदोही वाले। इस पर शिवम ने पूछा कि आप भदोही जानते हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं यार। साथ ही पीएम ने भविष्य में बेहतर खेलने के लिए शिवम को प्रेरित किया। 
विज्ञापन
पीएम मोदी क्रिकेटर शिवम दूबे से बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईए भाई भदोही वाले, मैं जानता हूं यार। चार जुलाई को दिल्ली के लुटियंस जोन में वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों से मुलाकात के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेटर शिवम दूबे से मिलते समय यह जिक्र किया। शनिवार को यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। भदोही का नाम आते ही प्रशंसक भी खुशी से फूले नहीं समा रहे।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेले गए टी-20 वर्ल्डकप में जिले के दो खिलाड़ी 15 सदस्यीय टीम में शामिल हुए थे। जिसमें चौरी के मानिकपुर के रहने वाले शिवम दूबे और सुरियावां के यशस्वी जायसवाल भी थे। 

दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराने के बाद चार जुलाई को टीम विशेष फ्लाइट से दिल्ली पहुंची। जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक-एक खिलाड़ी से मिलकर खुशी को साझा किया। क्रिकेटर शिवम दूबे जब पीएम से मिलने के लिए पहुंचे तो प्रधानमंत्री ने आइए भाई भदोही वाले। 
विज्ञापन


जिस पर शिवम ने कहा कि भदोही को जानते हैं तो पीएम ने कहा कि मैं जानता हूं यार। प्रधानमंत्री ने भविष्य में बेहतर खेलने के लिए शिवम को बधाई भी दिया। कहा कि प्रधानमंत्री ने भदोही का जिक्र कर जनपद के लोगों को गौरवान्वित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें