फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विद्यापीठ की परीक्षाएं 11 से, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रायोगिक और मिड टर्म परीक्षा खत्म होने के बाद अब मुख्य परीक्षा होगी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से समय सारिणी जारी कर दी गई है। 11 जून से 18 जुलाई तक चलने वाली परीक्षा के लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। स्नातक द्वितीय, चतुर्थ और छठवें समेस्टर की परीक्षा तीन पालियों में होगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी।
विज्ञापन


जिले में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय समेत 20 से अधिक डिग्री कॉलेज हैं। सभी महाविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध हैं। विश्वविद्यालय की तरफ से मुख्य परीक्षा के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। अब कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 11 जून से शुरू होने वाली यह परीक्षा 18 जुलाई तक चलेगी। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे, चतुर्थ सेमेस्टर की दोपहर 12 से दो बजे और छठवें समेस्टर की परीक्षा दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, आंतरिक सचल दस्ता गठन से लेकर अन्य प्रक्रिया पूरी करने में कॉलेज प्रशासन लगा है। स्नातक के तीनों सेमेस्टर की परीक्षा में दो हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। पांच जून के बाद प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी हो जाएंगे। इसे छात्र-छात्राएं अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें