फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिले अपूर्ण आवास, दो अफसरों को नोटिस

Thu, 16 Jun 2016 01:38 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली विकास खंड में वित्तीय वर्ष 2013-14 में चयनित डा. राम मनोहर लोहिया गांव हरदुआं में लोहिया आवास अपूर्ण होने पर सीडीओ आरपी मिश्र ने तत्कालीन बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। परियोजना निदेशक संत कुमार         की जांच में कमियां मिली। परियोजना निदेशक की आख्या पर मुख्य विकास अधिकारी ने         कार्रवाई की। 
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर गत दिनों परियोजना निदेशक संत कुमार ने हरदुआं गांव में लोहिया आवास के निर्माण का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में कई आवास अपूर्ण मिले थे। 
जांच में यह पाया गया कि लाभार्थी अनिल पुत्र चिंता, शिवलोचन पुत्र सुखदेव,आशा पत्नी शिव कुमार को अपात्र होने के बाद भी आवास आवंटन की सूची में शामिल कर आवास आवंटित कराया गया। 
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में 18 मुसहरो का आवास कलस्टर में बनवाया गया लेकिन किसी के आवास का प्लास्टर नहीं हुआ था।  ग्राम पंचायत के कई लोहिया एवं इन्दिरा आवास के लाभार्थियों का अभी तक शौचालय निर्मित नही कराया गया है। 
निर्मित कराये गये शौचालय अधोमानक है तथा अधिकांश शौचालय निष्प्रोज्य है। निरीक्षण आख्या मिलने पर सीडीओ ने शासकीय कार्यो के प्रति उदासीनता और घोर लापरवाही बरतने पर तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी प्रभात कुमार  श्रीवास्तव और ग्राम पंचायत अधिकारी कृपाशंकर शुक्ला को कारण बताओ नोटिस  जारी किया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें