भरी गर्मी में समस्या के चलते हो रही परेशानी से नाराज मरीजों और तीमारदारों ने नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि कहने को जिला अस्पताल है, लेकिन यहां पर सुविधाओं के नाम पर टोटा बना हुआ है।
चिकित्सक के प्रतिदिन न आने से अल्ट्रासाउंड के लिए भीड़ बढ़ जा रही है। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन भी मौन है। इसके चलते लोगों को शासन की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
दो-तीन चक्कर लगाने के बाद नंबर आता है। इससे उन्हें समस्या होती है।
अस्पताल के कर्मचारी भी मरीजों की सुविधा को लेकर लापरवाह हो गए हैं। इससे उन्हें गंभीर समस्या उठानी पड़ती है। मरीजों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अस्पताल में अल्ट्रासाउंट समेत अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त न की गईं तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
उधर, मरीजों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बारे में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आलोक शुक्ला ने अनभिज्ञता जाहिर की। कहा कि उनसे किसी ने भी इस तरह की शिकायत नहीं की। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के तीन दिन आने से भीड़ बढ़ेगी ही। इसके चलते समस्या भी होना स्वाभाविक है, रेडियोलॉजिस्ट स्टॉफ बढ़ाने की मांग की गई है।