सुबह कुरआन खानी के बाद से उर्स कार्यक्रम शुरू हुआ, इसके बाद दोपहर तक बड़ी तादाद में अकीदत मंद पहुंच गए थे। उन्होंने चादरपोशी करके फातिहा पढ़ी, इसमें अपनी तरक्की और मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी।
उर्स पर परिसर में विभिन्न तरह की दूकानें भी सजी हुई थी। इस मौके पर अंसार आलम, फैयाज, शकील, आरिफ, रियाज, नवाब आदि मौजूद रहे।