फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: महीनेभर से खराब अल्ट्रासाउंड मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में महीने भर से खराब अल्ट्रासाउंड मशीन सही नहीं हो सकी। सुधार के लिए कंपनी से पांच बार तकनीशियन आए, लेकिन कमी नहीं पकड़ सके। इससे प्रतिदिन अस्पताल आने वाले 40 से 50 मरीजों को लौटना पड़ रहा है। दूसरी ओर अस्पताल प्रशसन की तरफ से मरीजों की सुविधा के लिए 100 शैय्या में पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को यहां लाने की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी विशाल सिंह, सीएमओ डॉ. एसके चक और दोनों अस्पताल के सीएमएस की संस्तुति पर मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन


दो से ढ़ाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने वाले जिला चिकित्सालय में एक महीने से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। संबंधित कंपनी के विशेषज्ञ बनाने के लिए महीने भर में पांच बार आए, लेकिन कमी नहीं पकड़ सके। इससे अल्ट्रासाउंड कराने आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। मजबूरन निजी सेंटरों पर एक अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीज को 500-600 रुपये देना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड बंद होने से सबसे अधिक दिक्कत प्रसव पीड़िताओं को हो रही है। जिला चिकित्सालय में रोजाना औसतन एक हजार ओपीडी होती है। 50-60 मरीजों का इमरजेंसी में उपचार किया जाता है। इसके अलावा 100 के करीब एक्स-रे और 40-50 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। पैथॉलाजी में 1000-1200 की जांच होती है। ज्ञानपुर निवासी सुरज गुप्ता अल्ट्रासाउंड कराने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन अल्ट्रासाउंड कक्ष पर मशीन खराब होने की पर्ची चस्पा देखकर लौट गए। इन्होंने पेट में दर्द होने की बात कही। कावल निवासी कलावती, कुसौली की रीया, ज्ञानपुर के उमेश ने भी निजी सेंटर पर जांच कराई। मशीन न चलने से अब 100 शैय्या अस्पताल में धूल फांक रही मशीन लाई जाएगी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक दो से तीन दिन में अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिया जाएगा।

वर्जन

मशीन में तकनीकी फाल्ट थी, जिसे दुरुस्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सका। जिलाधिकारी, सीएमओ की संस्तुति पर सौ शय्या अस्पताल में रखी गई अल्ट्रासाउंड मशीन जिला चिकित्सालय में लगाई जाएगी। उम्मीद है कि एक दो दिन में अल्ट्रासाउंड शुरु कर दिया जाएगा। - डॉ.. राजेंद्र कुमार, सीएमएस जिला चिकित्सालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें