फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो रिक्शा पलटने से दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई थाना क्षेत्र में रविवार को महराजगंज बाजार के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार करन कुमार (20), सूरज कुमार (18) घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। एक अन्य हादसे में घोसिया स्टेट बैंक के पास मोबिल लादकर जा रहे पिकअप का टायर ब्रस्ट हो जाने की घटना में चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि मडुआडीह-वाराणसी के करन कुमार चैत्र नवरात्र के अंतिम एक ऑटो किराए पर लेकर परिवार समेत विंध्याचल धाम दर्शन-पूजन करने गए थे। लौटते समय महराजगंज बाजार के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में करन कुमार, सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें चिकित्सकों ने रेफर कर दिया, जबकि ऑटो में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। उधर, एक अन्य घोसिया स्टेट बैंक के पास हुई। लोगों ने बताया कि चालक पिकअप पर मोबिल लादकर प्रयागराज की ओर जा रहा था। रास्ते में घोसिया स्टेट बैंक के पास हाईवे पर एक टायर ब्रस्ट हो जाने के कारण पिकअप हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें