फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर टूटा कहरः शौच करने गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत, 12 दिन पहले गई थी भाई की जान

Thu, 18 Apr 2024 12:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: ग्याहर दिन के अंदर दो भाइयों की मौत से परिजनों के साथ पूरा गांव गमगीन हो गया। घर पर तेरहवीं की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान एक और परिजन की मौत पर परिवार दहाड़ मारकर रोने लगा। 12 दिनों पूर्व बड़े भाई का हार्ट अटैक से मौत हो गया था। जिसकी 19 अप्रैल को तेरहवीं है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के ककराही रेलवे फाटक के पास पूर्वी छोर पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के भाई की 12 दिन पहले ही मौत हो गई थी। घर में उसके तेरहवीं की तैयारी चल रही थी। गुरुवार को दूसरे भाई की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


चील्ह थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर गांव निवासी वीरेंद्र शुक्ला (40) पुत्र अमरनाथ अपने बाइक स्प्लेंडर से गोपीगंज निकले थे। ककराही पहुंचने के बाद वे रेलवे गेट के पास रूके ओर एक चाय-पान की दुकान के पीछे खड़ी कर हाथ मे पानी का बोतल लेकर शौच के लिए निकले थे।

बताया जा रहा है इसी दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक के नंबर से मृतक की पहचान करके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया 12 दिनों पूर्व बड़े भाई का हार्ट अटैक से मौत हो गया था। जिसकी 19 अप्रैल को तेरहवीं है।
विज्ञापन


बताया कि वीरेंद्र की मानसिक तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। मृतक को एक पुत्र एक पुत्री है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा है। एक ही घर में दो सगे भाइयों की मौत को लेकर परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें