फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक दिन में दो तरह का माैसम, सुबह तीखी धूप, दोपहर में दिखे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को मौसम के दो रूप दिखे। सुबह तीखी धूप हुई। दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में बादल छा गए।
विज्ञापन

जिले में लगातार दूसरे दिन शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवाओं से लोगों के चेहरे झुलस गए।
दोपहर तीन बजे के बाद माैसम ने करवट बदल ली। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने दो तक आंधी के साथ बूंदाबांदी का अनुमान व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिले में बीते एक सप्ताह से मौसम की तल्खी बरकार है। रोजाना तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। शनिवार सुबह नौ बजे ही धूप तीखी हो गई।
वहीं दोपहर तीन बजे के बाद अचानक से तेज हवाएं चलने लगीं। आसमान में बादल मंडराने लगे। शाम में पश्चिमी हवाएं चलीं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को दिन का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने अाज और कल आंधी संग बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें