फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आतंकवाद की फूंका पुतला, मृत पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाॅक और ऑल इंडिया अग्रगामी किसान सभा ने शनिवार को नई बाजार के मदनपुर में आतंकवाद का पुतला फूंका। पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को चोट पहुंचाने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। देश के सैनिकों को साथ हम लोग एक साथ हैं। पहलगाम की घटना निंदनीय है। निर्दोष लोगों की जिस तरीके से हत्या की गई उसे माफ नहीं किया जा सकता। केंद्र सरकार से ऐसे लोगों पर सख्ती की मांग की गई। इस मौके पर सुशील कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार यादव, रामजीत यादव, अरुण सेठ, केशव प्रसाद विश्वकर्मा, निर्मला देवी, सुनील, उमाशंकर,दयाशंकर, दिनेश, गोपाल, सोनू, राजेंद्र, सुरेंद्र कुमार आदि रहे। अभोली ब्लॉक के सदलूवीर स्थित जिला कार्यालय पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन की ओर से आतंकवाद का पुतला जलाया गया। पूर्वांचल प्रभारी सालिकराम यादव ने कहा कि कुछ एंकर जम्मू-कश्मीर में माहौल खराब करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को वहां से हटाने की जरूरत है। युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष राजू शुक्ला ने कहा कि आतंकवादी घटना लगातार कश्मीर मे हो रही है।सुरक्षा में चूक के कारण ऐसी घटना हुई। सरकार को चाहिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए। आतंकवाद पूरे समाज के लिए एक कैंसर बन चुका है। इस मौके पर त्रिलोकी नाथ बिंद, मनी लाल यादव, श्यामधर, मोहम्मद शहज़ाद, विजय शंकर, रामजीत बिंद, फातिमा हासमी ,जैन खान, डॉ. विश्वनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें