फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की मिली लाश: बंद ईंट-भट्ठे पर पहुंची डॉग स्क्वायड और फारेसिंक, 500 मीटर का दायरा सील

Thu, 04 Jul 2024 11:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: दो लाश मिलने की सूचना पाकर कोतवाली से दर्जनभर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सबसे पहले ग्रामीणों को घटनास्थल पर जाने से रोका गया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ रेलवे स्टेशन के पास बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर गुरुवार की सुबह दो लाश मिलने से सनसनी मच गई। लाश दो बच्चों की है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों वनवासी समाज से हैं।

विज्ञापन


अब तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लोगों को घटनास्थल से 500 मीटर दूर ही रोक दिया गया है। 

भदोही कोतवाली के मोढ़ रेलवे स्टेशन के बांयी तरफ एक ईट भट्ठा काफी समय से बंद है। गुरुवार की सुबह कुछ लोग उधर टहलने गए तो वहां दो बच्चों का शव पड़ा देख सन्न रह गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह और समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। लोगों को घटनास्थल से 500 मीटर दूर ही रोक दिया गया है।
विज्ञापन


चर्चा के अनुसार दोनों की उम्र 10 साल से भी कम बताई जा रही है। अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेसिंक की मदद से जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें