पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों किशन यादव व विवेक पाल ने बताया कि हत्या के बाद रस्सी में पत्थर बांधकर शव के साथ तालाब में फेंक दिया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर खून से सना मृतक का गमछा, मोबाइल आदि बरामद किया गया है। पुलिस टीम में स्वॉट टीम प्रभारी विनोद दूबे, सर्विलांस टीम प्रभारी बृजेश सिंह, थाना प्रभारी चौरी बृजेश मौर्या आदि शामिल थे।