ज्ञानपुर। क्राइम ब्रांच और सुरियावां पुलिस को शुक्रवार की भोर में बड़ी सफलता हाथ लगी। दो साल से हत्या के मामले में वांछित चल रहे 10-10 हजार के दो इनामियां को तमंचा, कारतूस और चाकू के साथ मतेथू तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा पत्रकारों से रूबरू होकर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई 2018 को सुरियावां थानाक्षेत्र के भिखारीपुर में अजय मिश्र के पंपिंगसेट पर डंगर मुसहर पुत्र पंचम मुसहर निवासी नगर पंचायत ज्ञानपुर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना में तीन अभियुक्तों का नाम सामने आया। जिसमें पुलिस ने 27 अगस्त 2018 में ही एक को गिरफ्तार कर लिया था जबकि सोमारू और सुरेश वनवासी निवासी चतुर्भुजपुर थाना रामपुर जिला जौनपुर फरार चल रहे थे। तीन जुलाई 2020 को पुलिस-प्रशासन ने दोनों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया।
मुखबीर की सूचना पर शुक्रवार को भोर में चार बजे मतेथू तिराहा से दोनों को क्राइम ब्रांच और सुरियावां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया। एसपी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। गिरफ्तारी टीम में अजय सिंह, विजय प्रताप सिंह, सचिन झा, एसओ सुरियावां प्रदीप कुमार, सर्वेश, नरेंद्र, तुफैल, दीपक, सुनील, नीरज, सुभाष आदि रहे।