फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमराधनाथ में कल्पवास मेले का आगाज

विज्ञापन
सेमराधनाथ में कल्पवास मेले के शुभारंभ पर उपस्थित लोग। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
जंगीगंज। काशी और प्रयाग के मध्य स्थित सेमराधनाथ में माह पर्यंत चलने वाले कल्पवास मेले का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन किया। मेला 26वें साल में प्रवेश किया। इस दौरान डीएम ने लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग के अफसरों से एक सप्ताह में मेला स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज, नासिक समेत देश में पांच स्थानों पर माघ में कल्पवास लगता है। उसी में सेमराधनाथ भी शामिल है। इस बार कल्पवास मेला अपने 26वें वर्ष में प्रवेश किया। डीएम और एसपी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा पूजन और ध्वज पूजन कर किया। पर्णकुटी आश्रम पर आयोजित सभा में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन में जिन विभागों को मेला क्षेत्र में विविध सुविधाओं को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है वे अपना कार्य पूरी निष्ठा से पूरा करें। जिससे कल्पवासियों को पिछले वर्षों से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो पाए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में इस बार विभिन्न योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि शीघ्र ही बिजली का पोल लगवाकर जर्जर तार बदलें। गंगा घाट पर पर्याप्त मात्रा में प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग से कहा कि मेला मैदान में रोस्टर के हिसाब से एंबुलेंस और स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। दवा की कमी नहीं होनी चाहिए। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया कि शीघ्र ही अस्थाई हैंडपंप लगवाएं, जिससे पेयजल की समस्या न हो सके। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में पुलिस जवानों की तैनाती मेला स्थल पर होगी।
विज्ञापन

माघ मेला प्रमुख स्वामी करुणा शंकर दास ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद दिया। अध्यक्षता रामबली सिंह और संचालन बालेश्वर अग्रवाल ने किया। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एक्सईएन बिजली मनोज कुमार, एडीएम शैलेंद्र मिश्रा, पं केशव कृपाल पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, रमेश पांडेय, महाबीर यादव, राजेंद्र यादव, ऋतुराज पांडेय, कल्लन सिंह, आलोक, धनंजय सिंह, अजीत सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, अशोक मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें