फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोट में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। दो नए संक्रमित मिलने से अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 25 हो गई है। सभी को होम क्वारंटीन कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ने भी दस्तक दे दी है। रोज कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता का कोई असर नहीं दिख दिख रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। न तो लोग मॉस्क लगा रहे हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे हैं। मंगलवार को पॉजिटिव मिले लोगों में से एक गोपीगंज और एक मरीज भदोही का रहने वाला है। दोनों को होम क्वांरटीन कर इलाज शुरू कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके चक ने बताया कि दो नए मरीजों की पुष्टि होने से अब कुल मरीजों की संख्या 25 हो गई है। सभी संक्रमितों को होम क्वांरटीन कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें