फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो दिन बाद मौसम तल्ख, तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में दो दिन तक आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम में नमी रही, लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर मौसम तल्ख हो गया। तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर में लू का अहसास हुआ। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में बुधवार व बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान कहीं- कहीं ओले भी गिरे। इससे तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन शुक्रवार को मौसम धीरे धीरे तल्ख हुआ। अन्य दिनों की अपेक्षा धूप तेज रही। दोपहर में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। इसके कारण लू का अहसास हुआ।सूर्यास्त होने के बाद हवा की दिशा में बदलाव हुआ, पछुआ से पुरवा हवा गतिमान रहा। आसमान में हल्के बादल दिखे और हवाओं में नमी रही। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि अब मौसम साफ रहेगा। आने वाले सप्ताह में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें