काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक की परीक्षा देतीं छात्राएं।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही विश्वविद्यालयी परीक्षा में मंगलवार को दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। उन्हें आंतरिक उड़न दस्ते ने अनुचित साधनों के साथ पकड़कर उन्हें रस्टीकेट कर दिया। मंगलवार को परीक्षा की दोनों पालियों में कुल 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 1019 ने परीक्षार्थी दी।
कॉलेज के सूचना प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि सुबह पाली में बीएससी प्रथम वर्ष रसायन विज्ञान, बीए तृतीय वर्ष अर्थशास्त्र की परीक्षा में 615 परीक्षार्थी मौजूद रहे। जबकि 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एक परीक्षार्थी रस्टीकेट हुआ। जबकि शाम की पाली में बीए द्वितीय वर्ष भूगोल और बीएससी द्वितीय वर्ष गणित और जंतु विज्ञान की परीक्षा में 404 परीक्षार्थी मौजूद रहे। जबकि कुल तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में भी एक परीक्षार्थी रस्टीकेट हुआ।
आंतरिक उड़न दस्ते ने दो नकलची पकड़े जाने पर परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की। इससे परीक्षार्थियों में भी हड़कंप मचा रहा। केएनपीजी कालेज में अब तक दो दर्जन से अधिक नकलची पकड़े जा चुके हैं। परीक्षा में कड़ाई होने से अधिकांश परीक्षार्थियों ने नकल सामग्रियों को लाना छोड़ दिया है।