फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: कांवड़ियों के लिए रिजर्व हाईवे की एक लेन पर दो बाइकों में भिड़ंत, विश्वनाथ धाम आ रहे 3 कांवड़िये घायल

Sat, 15 Jul 2023 11:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर कावड़ियों के लिए रिजर्व उत्तरी लेन पर भदोही जिले के नटवां के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार तीन कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर कावड़ियों के लिए रिजर्व उत्तरी लेन पर भदोही जिले के नटवां के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।  हादसे में एक बाइक पर सवार तीन कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार एक महिला और युवक भी घायल हो गए। घायलों को औराई सीएचसी पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जहां से कांवड़ियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं मामूली रूप से घायल महिला व युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। प्रयागराज के अमरसापुर निवासी पिंटू (32) व सोनी पत्नी पप्पू के साथ काशी विश्वनाथ धाम में जल चढ़ाकर वापस लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, मां-बेटी की मौत, घायल चार लोगों की हालत गंभीर
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ जौनपुर जिले के सुरेसी, सुल्तानपुर निवासी भइयालाल चौहान (35), महेश चौहान (22) और सनी चौहान एक ही बाइक पर सवार होकर काशी विश्वनाथ धाम जा रहे थे। नटवां के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिंड़त हो गई। मौके पर पहुंचे औराई प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र प्रताप सिंह ने घायलों को औराई सीएचसी भर्ती कराया। जहां एक बाइक पर सवार तीन कांवड़ियों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

सुरक्षा में सेंध, रिजर्व लेन में कैसे घुसा ट्रैक्टर

कांवड़ यात्रा को देखते हुए वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन को 58 दिनों के लिए कांवड़ियों के लिए सुरक्षित कर दिया है। हाईवे पर बनाए गए 35 कट प्वाइंट को चिन्हित कर वहां 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शनिवार शाम जब बाइकों टक्कर हुई। इस दौरान उत्तरी लेन पर ही एक ट्रैक्टर भी चल रहा था। दोनों बाइकों की टक्कर देखने के बाद चालक का ध्यान बंटा। ट्रैक्टर अनिंयत्रित होकर हाईवे की डिवाइडर पर चढ़ गया। बड़ा सवाल है कि जब सभी कट प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती है तो फिर ट्रैक्टर चालक कैसे उत्तरी लेन पर घुस गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें