फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में ईओ समेत दो अनुपस्थित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय गोपीगंज का औचक निरीक्षण किया। ईओ अमिता सिंह, बड़े बाबू शिवेंद्र द्विवेदी अनुपस्थित मिले। उपस्थिति रजिस्टर कार्यालय में न मिलने पर कार्यप्रणाली में सुधार लाने की सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों के औचक निरीक्षण से पालिका कार्यालय में खलबली मची रही। बताते हैं कि क्षेत्रीय दौरे पर निकले अधिकारियों ने कई माह से पालिका प्रशासन के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर निरीक्षण का मन बना लिया। निरीक्षण के समय अधिकारियों ने विकास कार्य, टेंडर, साफ-सफाई, कोविड-19 आदि पर विशेष नजर दौड़ाई। उपस्थिति रजिस्टर को प्रतिदिन स्कैन कापी डीएम कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यदि दोबारा निरीक्षण में कर्मचारियों की अनुपस्थिति मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने ईओ समेत अनुपस्थित मिले कर्मचारी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें