फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह को लेकर अधिवक्ता लामबंद, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सरपतहां स्थित अधिवक्ता चेंबर में वकीलों को समझाते जज। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरपतहां स्थित नए न्यायालय भवन के समीप अधिवक्ता चेंबर में जगह न मिलने और अव्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर दीवानी को स्थानांतरित करने पर विरोध जताया। जिला जज के आश्वासन पर अधिवक्ता शांत हुए। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों को फोर्स लगाकर हटाया जाएगा। डिबाए को पूरी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

सरपतहां में नवनिर्मित दीवानी न्यायालय में कचहरी स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। अभी न्यायिक अफसरों के सामान आदि नहीं गए लेकिन बड़ी संख्या में वकील अधिवक्ता चेंबर हाल में टीनशेड आदि लगाकर अपना स्थान बना लिए, जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता संग डिबाए के कई पदाधिकारियों को वहां जगह ही नहीं मिली। जिसको लेकर वकील लामबंद हो गए। अधिवक्ताओं ने कहा कि यहां तो अभी सुविधाओं का अभाव है। चेंबर स्थल के समीप ऊंची दीवार बनाकर अधिवक्ताओं को जेल के कैदियों की तरह रखा जा रहा है। छाजन न होने से वहां जाने पर कुछ अधिवक्ताओं की तबीयत भी खराब हो गई। बताया जाता है कि कुछ अधिवक्ताओं ने रात को जाकर वहां अपना नाम लिख दिया। चर्चा है कि एक गांव के लोग चेंबर हाल समेत आसपास बैठने के लिए चौकी रखने के लिए पैसा भी मांग रहे हैं। दोपहर बाद जिला जज के चैंबर में अधिवक्ताओं की मीटिंग हुई। जिसमें अधिवक्ता स्वामीनाथ मिश्रा को प्रकरण के निपटारे की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला जज ने कहा कि फोर्स लगाकर वहां अवैध तरीके से रहने वाले लोगों को हटाया जाएगा। उस जमीन की कमान डिबाए को सौंपी जाएगी। इस मौके पर मोहन लाल मिश्रा, राम चंद्र पांडे, अश्वनी मिश्रा, दीपक पांडे, नंदलाल शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें