फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रायबरेली जा रहे ट्रक में लगी आग, 10 टन चावल जला

विज्ञापन
जगन्नाथपुर गांव के पास ट्रक में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज के जगरनाथपुर गांव के पास मिर्जापुर से चावल लादकर रायबरेली जा रहे ट्रक में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई। ट्रक में लदा 10 टन चावल जलकर खाक हो गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। अग्निशमन विभाग की टीम एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिर्जापुर जिले के छानबे ब्लॉक के भावां गांव निवासी चालक उमाशंकर तिवारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। वह रायबरेली जा रहा था। चालक ने बताया कि नरऊर ढाबा पर खाना खाने के बाद वह आगे बढ़ा।
विज्ञापन

जगरनाथपुर के पास पहुंचा था कि ट्रक के केबिन के नीचे से धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं देखकर चालक ट्रक रोककर नीचे उतरा। केबिन के नीचे झांका तो देखा कि उसमें आग लग गई है। देखते ही देखते आग ने ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी जानकारी दी। दमकल की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के कारण गोपीगंज–मिर्जापुर मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मामले में अग्निमशन की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं, ट्रक को रास्ते से हटाकर आवागमन बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें