अभिया हैंड्रम क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ी को ट्राफी देते अतिथि। स्रोत आयोजक
सुरियावां। अभिया बाजार में आयोजित अंतरजनपदीय हैंड्रम क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। फाइनल में लक्ष्मी मेडिकल ने राजापुर स्पोर्टिंग क्लब को हराया।
राजापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 60 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी लक्ष्मी मेडिकल ने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया। गोलू को शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया। एलू सिंह को टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह ने विजेता को 9 रेंजर साइकिल और उपविजेता को 9 फर्राटा फैन और ट्रॉफी दिया। उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है। है। इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है। इसके साथ ही उनके कौशल में भी विकास होता है।