ज्ञानपुर। जिले के ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। शिक्षण संस्थान से लेकर ब्लॉक, संगठन के कार्यालयों में तिरंगा शान से लहराया। देशभक्ति गीतों से पूरी कालीन नगरी ओतप्रोत रही।
औराई के राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य बृज किशोर त्रिपाठी, श्री काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज में प्रबंधक द्वारिका प्रसाद दुबे, प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा, पॉलिटेक्निक कॉलेज औराई में प्राचार्य एसपी श्रीवास्तव, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारी गांव में प्रधान राकेश गिरी, विपणन कार्यालय पर एसएमआई शिवसागर के अलावा श्री शिवशंकर आईटीआई कॉलेज, इंडेन गैस एजेंसी क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में ध्वजारोहण किया गया।
सरोई के केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानाध्यापक श्याम प्रसाद उपाध्याय, पायनियर पब्लिक स्कूल सरोई में प्रबंधक राजन पांडे, पीएचसी जयरामपुर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद पाठक, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में सोनू मौर्य ने झंडा फहराया। रामपुर प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता, बड़ौना में प्रवीण दुबे ने तिरंगा फहराया। घोसिया नगर पंचायत कार्यालय में रजिया नुमान ने ध्वजारोहण किया।
टेंडर हर्ट्स इंग्लिश स्कूल में प्रबंधक कीर्तन कोकिला बरनवाल, आदर्श बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल जयरामपुर में प्रतिमा बरनवा, लिटिल फ्लावर स्कूल खमरिया में संदीप मौर्या, रामदेव यादव इं. कालेज और बी आर कान्वेंट स्कूल चकभोंरा में पूर्व प्रवक्ता रामदेव यादव ने झंडा फहराया। ऊज थाने पर एसओ पूजा कौर ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंज, सीकीचौरा, बनकट खास, बीरमपुर, पूरे भान में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। सुरियावां के घनश्याम दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुरियावां, अनुश्री पीजी कालेज कैड़ा सुरियावां, नगर पंचायत कार्यालय, शिक्षण संस्थान बीपीएमजी पब्लिक स्कूल, पीस कॉटेज इंग्लिश स्कूल, दिव्या पब्लिक इंग्लिश स्कूल कुसौड़ा, शांति देवी कॉलेज कनकपुर मानींदो ने झंडात्तोलन किया।
अभोली ब्लॉक में प्रमुख प्रियंका बिंद ने ध्वजारोहण किया। ओम उच्च शिक्षण संस्थान विट्ठलपुर, शहीद नरेश इंटर कॉलेज में भी ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। चौरी के परषोत्तमपुर स्थित रामनरेश सिंह पब्लिक स्कूल, राधेश्याम पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय जददुपुर, कालिका इंटर कालेज कोइरौना, बीआरडी गर्ल्स डिग्री कालेज इटहरा, दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी, पुंज डिग्री कालेज, कमला देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, मां गंगा शिक्षण संस्थान, किसान सेवा सहकारी समिति नारेपार, लवकुश इंटर मीडिएट कालेज सीतामढ़ी, शिवकरन मिश्र इंटर कालेज इटहरा, श्री नारायण इंटर कालेज धनतुलसी, श्री कृष्ण पश्चिम वाहिनी इंटर कालेज बसगोती मवैया में ध्वजारोहण किया गया। गोपीगंज नगर पालिका कार्यालय में पालिका चेयरमैन प्रहलाद दास गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, काली देवी स्थित कैंब्रिज एकेडमी, माधोरामपुर मार्ग स्थित सनराइज एकेडमी, पर्वतपुर स्थित सीडीवी पब्लिक स्कूल, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज आदि स्थानों पर झंडारोहण किया गया।