आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल व चयन 11 से 19 अप्रैल तक जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में होगा। इस दौरान जिम्नास्टिक व तैराकी के बालक-बालिका वर्ग में 12 वर्ष, कुश्ती हाकी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैंडबाल में 15 वर्ष तक के बच्चों का ट्रायल व चयन होगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनकी जन्मतिथि प्रमाणपत्र बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से हस्तांतरित किया जाएगा।