फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धरती के आभूषण हैं वृक्ष, इनके बिना पर्यावरण संरक्षण नहीं’

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को वनस्पति विज्ञान विभाग में कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रदीप नारायण डोंगरे ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से न सिर्फ पूरा विश्व चिंतित है, बल्कि पूरी संजीदगी के साथ असंतुलित होते पर्यावरण को संतुलित करने के प्रयास में जुट गया है। ऐसे समय में हम सब एक दूसरे का सहयोग करें और पर्यावरण बचाव के लिए एकजुट रहें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जंतु विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. शुभा श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। वृक्ष धरा के आभूषण हैं। इनके बगैर पर्यावरण संरक्षण की कल्पना नहीं की जा सकती। जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. अवधेश सिंह यादव ने कहा कि हमें अपनी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता का अनुसरण करना चाहिए। जहां वृक्षों की पूजा होती थी और वृक्ष हमें जीवन देते थे। वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए बढ़ते हुए जनसंख्या विस्फोट को रोकना और पर्यावरण के लाभ एवं हानि को समाज के प्रति अशिक्षित वर्ग को जागरूक करने की जरूरत है।
डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखकर आगे आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सकता है। डॉ. रमेशचंद्र यादव, डॉ. अरुण कुशवाहा, डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र, डॉ. हेमंत निराला, डॉ. मनीषा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें