फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन अमूल्य, सुरक्षित चलाएं वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पर कार्यशाला आयोजित की गई। डीएम ने सुरक्षित यातायात को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। कहा कि जीवन अमूल्य है, इसलिए सुरक्षित वाहन चलाएं।
विज्ञापन

डीएम राजेंद्र प्रसाद ने ड्राईविंग लाइसेंस आवेदको के समुचित टेस्ट के लिए आटोमैटिक ड्राईविंग टेस्टिंग ट्रैक निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा। सड़क सुरक्षा नियमों के लिए बस, ट्रक, टैंपो, टैक्सी यूनियन के माध्यम से जागरूकता शिविर चलाएं और ब्लैक स्पाट पर कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वाहन चालको के नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाए। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर लाइसेंस को चार माह के लिए निलंबित कर दे। चार पहिया वाहन चलाते समय सीटवेल्ट और दो पहिया वाहन चलाने वाले हेलमेट का प्रयोग अवश्य करे। डीएम ने स्कूल संचालको को निर्देश दिया कि अपने स्कूल वाहन मानक के अनुसार ठीक करा दे। ब्लैक स्पाट दुर्घटना बाहुल्य वाले चिन्हित स्थलो पर एंबुलेंस फायर बिग्रेड एवं थाना, अस्पताल के टोल फ्री नंबर अंकित किया जाए। डीएम ने एआरटीओ और पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर स्कूली वाहन चेकिंग करें। जुगाड़ वाले कोई भी वाहन जिले में न चलने पाए। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों के दुर्घटना होने से बच्चों की जान तक चली जाती है, जिससे बचने और विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टि से बनाई गई समितियों का समय-समय पर मानीटरिंग की जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक चालक का पुलिस सत्यापन भी किया जाएगा। मौके पर एआरटीओ अरूण कुमार, बीएसए अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें