फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमा देकर भाग रही संवासिनी गृह की महिला पकड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती संवासिनी गृह की महिला शनिवार को भोर में मौका पाकर भाग निकली। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर फिर संवासिनी गृह के कर्मचारियों को सौंप दिया। महिला अपना नाम-पता नहीं बता पा रही थी। न ही संवासिनी गृह के कर्मी ही कुछ बोलने को तैयार थे। महिला केवल चाय, बिस्कुट, समोसा की मांग कर रही थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कई दिन पहले इधर-उधर घूम रही महिला को संवासिनी गृह के संरक्षण में रखवाया गया था। शुक्रवार की देर रात उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद सुरक्षा के साथ उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भोर में जैसे ही सुरक्षा में लगी पुलिस और संवासिनी गृह कर्मियों को नींद आई, वैसे ही वह भाग निकली। भोर होने के कारण बाहर लोगों की नजर उस पड़ी तो लोगों ने उसे बैठाकर चाय पिलाई। महिला कुछ बता नहीं पा रही थी। घर पूछने पर केवल लखनऊ से आगे बोलकर शांत हो गई। तब तक उसके साथ आए लोग भी मौके पर पहुंच गए। संवासिनी गृह की महिला कर्मी संभाजी से लोगों ने कुछ पूछने की कोशिश की, लेकिन वह भी बोलने से कतराती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें