फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में दर्दनाक हादसा : बिल्ली से डरकर भागा मासूम, कुएं में गिरने से माैत; अपने लाल को तड़पता देख मां बदहवास

Thu, 30 Jan 2025 09:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

कुएं में गिरे मासूम को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उसके मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां बदहवास हो गई।
विज्ञापन
धार्विक की माैत पर बिलखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊंज थाना क्षेत्र के कुरमैचा गांव में ढाई साल के एक मासूम की कुएं में गिरने से मौत हो गई। खेलते समय वह बिल्ली को देखने के बाद डर कर भागा और कुए में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरा गांव मर्माहत हो उठा। घटना के समय बच्चे की मां पास में बैठकर छोटे बच्चे को दूध पिला रही थी। 

विज्ञापन




कुरमैचा गांव निवासी दिनेश कुमार के दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा धार्विक ढाई साल और छोटा बेटा ध्रुव एक साल का है। गुरुवार की दोपहर वह दरवाजे के पास खेल रहा था। उसकी मां पूनम धार्विक के छोटे भाई को दूध पिला रही थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस बीच, अचानक एक बिल्ली आ गई। जिसे देख धार्विक डर गया और भागने लगा। भागते-भागते वह कुएं के पास पहुंच गया। उसकी मां जब तक उसे पकड़ती, तब तक वह फिसल कर कुएं में गिर गया।
विज्ञापन


बेटे को कुएं में गिरता देख मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए आए और कुएं में गिरे धार्विक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें