फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग पर एक घंटे तक बाधित रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही नगर के रेवड़ापरसपुर रेलवे क्रॉसिंग का बूम बृहस्पतिवार को सुबह 8.40 बजे अज्ञात वाहन के धक्के से टूट गया। बूम टूटने के बाद एक घंटे तक गेट बंद रहा। इससे रेलवे फाटक पर जाम लग गया। फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। गेटमैन की सूचना पर विभागीय कर्मियों ने बूम की मरम्मत कर एक घंटे बाद गेट खुलवाया।
विज्ञापन

रेलवे फाटक पर फंसे वाहन चालकों ने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो गेट बंद था। उन्हें लगा कि कोई ट्रेन आ रही है। काफी देर के बाद भी गेट नहीं खुला तो मालूम करने पर पता चला कि किसी वाहन ने धक्का मार कर बूम क्षतिग्रस्त कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि सुबह एक मालगाड़ी के आने की सूचना पर गेट को बंद किया गया था। लगभग 8.45 बजे माल गाड़ी पास हो गई लेकिन किसी वाहन ने बूम में टक्कर मार दिया। इससे तकनीकी खराबी आने गेट नहीं खुल रहा था। गेट का मरम्मत करने में एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें