फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किराए को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 06 Jan 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थ के दाम घटने के बाद भी आटो एवं बस का किराया कम नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को पुरानी बाजार में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को  कैंप कार्यालय पर पत्रक देकर किराया कम करवाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल व्यापारी नेता श्याम प्रकाश गुप्ता ने आरोप लगाया कि पिछले तीन माह के दौरान केंद्र सरकार करीब 11 रुपये पेट्रोल और आठ रुपये डीजल के दाम में कमी कर चुकी है

 लेकिन गोपीगंज, भदोही, सुरियावां समेत अन्य इलाकों में जाने आने वाले आटो एवं अन्य सवारी वाहन चालक लोगों से पुराने दर ही किराया  वसूल रहे हैं। इससे व्यापारियों के अलावा आम नागरिकों वा अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक रुपये डीजल का दाम बढ़ने पर किराया बढ़ जाता था लेकिन अब डीजल, पेट्रोल के दाम घटने पर भी किराया नहीं कम किया गया।

उन्होंने जिला प्रशासन से डीजल व पेट्रोल के दाम कम होने के दृषि्टगत सवारी वाहनों के किराया घटाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर आटो एवं अन्य सवारी वाहनों का किराया सूची जारी करने और अधिक वसूली करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


किराया कम नहीं होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन करने वालों में विनय उपाध्याय, अनिल, मस्तराम, सागर, शेखर, निलेश, प्रदीप कुमार, अजय, अजीत त्रिपाठी, शाहिद, पारसमणि मोदनवाल, कलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें