फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: व्यापारियों ने नो इंट्री के अनुपालन की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। नगर के प्रतिष्ठान पर बुधवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों ने मुद्दा उठाया कि रोजाना नो एंट्री में वाहन प्रवेश होने से व्यापार प्रभावित होता है।
विज्ञापन

दुकान तक ग्राहक नहीं पहुंच पाते हैं। वाहनों के कारण नगर में जाम की समस्या बनी रहती है। जिला प्रशासन इस पर रोक लगाए, नहीं तो व्यापारी एक दिन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष शिवजी की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी, सराफा मंडी के पास रोजाना नो एंट्री में बड़े वाहन प्रवेश करते हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह नौ से रात नौ बजे तक नो एंट्री रहती है। बैठक में प्रदीप मौर्या, सुनील सिंह, संतोष बरनवाल, राजेश बरनवाल, सुजीत मौर्या आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें