फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: छात्रों की बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चौरी-महराजगंज मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक यूपी बोर्ड परीक्षा का सेंटर देखकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पकोड़ा निवासी आर्यन कन्नौजिया (18) और डीहकोईरान निवासी आर्यन मौर्य (19) भारती इंटर कॉलेज परसीपुर में हाईस्कूल के छात्र हैं। इनके विद्यालय के विद्यार्थियों के यूपी बोर्ड परीक्षा का सेंटर बरवा स्थित गणेश प्रसाद इंटर कॉलेज में गया है। दोनों युवकों ने अपना सेंटर देखने की योजना बनाई और बाइक से ही सेंटर देखने निकल पड़े। दोनों सेंटर देखकर लौट रहे थे।
जैसे ही दोनों चौरी-महराजगंज मार्ग पर थाने के पास पहुंचे थे कि इस बीच सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आनन-फानन में दोनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने आर्यन कन्नौजिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आर्यन मौर्य का उपचार चल रहा है। घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने दो भाइयों में छोटा है। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर का चालक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें