फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव : ग्राम प्रधान की तीन और सदस्य की 12 सीटों के लिए पड़ेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को पंचायतों के उप चुनाव की घोषणा कर दी। जिले के डीघ, औराई और ज्ञानपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के तीन, बीडीसी के दो और सदस्य के 12 सीटों पर उप चुनाव होगा।
विज्ञापन

पांच फरवरी से नामांकन पत्रों का वितरण और नामांकन शुरू हो जाएगा। 19 फरवरी को मतदान और 21 को मतगणना होगी। घोषणा होते ही ग्राम पंचायतों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
जिले की 546 ग्राम पंचायतों में प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाते हैं। हर पांच साल पर सांविधानिक व्यवस्था के तहत चुनाव होता है। निर्वाचित प्रधान, बीडीसी के निधन से रिक्त होने वाली सीटों पर छह माह के अंदर चुनाव कराया जाता है। आयोग की तरफ से मंगलवार को ऐसी सीटों पर उप चुनाव कराने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

डीघ ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बनकट उपरवार, ज्ञानपुर ब्लॉक के बनकट छनौरा और औराई ब्लाॅक के बाबूसराय ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान और इसी ब्लाॅक में एक बीडीसी के साथ विभिन्न ग्राम पंचायतों में 11 ग्राम पंचायत सदस्यों के उप चुनाव होंगे।
वहीं सुरियावां ब्लाॅक में एक बीडीसी और एक ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पद के लिए उपचुनाव होना है। जिन ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधान के पद रिक्त चल रहे हैं। उनमें उप चुनाव के लेकर पिछले काफी दिनों से चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है। चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही जहां संभावित उम्मीदवारों की चहलकदमी बढ़ गई है, वहीं निर्वाचन विभाग भी तैयारी में जुट गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि आयोग ने उप चुनाव की घोषणा कर दी है।
बताया कि नामांकन प्रक्रिया पांच फरवरी बुधवार से ही शुरू हो रही है, जबकि नामांकन की अंतिम तिथि आठ फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 10 फरवरी, नाम वापसी और प्रतीक आवंटन 11 फरवरी और 19 फरवरी को मतदान होगा। 21 फरवरी को ब्लॉकों में ही मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें