फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: 130 मामले आए, 111 रह गए लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शासन की त्वरित निस्तारण की मंशा धरातल पर फलीभूत नहीं हो रही है। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन खानापूर्ति तक सिमटकर रह गया है। शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर फरियादियों को न्याय नहीं मिला। 130 प्रार्थना पत्रों में 19 का समाधान हो सका, जबकि 111 लंबित रह गए।
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसील में डीएम गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक ने शिकायतें सुनी। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और नायब को निर्देश दिया कि वह अपने कोर्ट में लंबित मुकदमों का गुणवत्तापरक और समय से निस्तारण करें। मुकदमें की सुनवाई के लिए दूर-दराज से ग्रामीण और किसान आते हैं, उनके केसों को जल्द ही डिस्पोजल किया जाए। कुछ फरियादियों की शिकायतें कई विभाग से जुड़ी रहती हैं, ऐसे मामलों में समन्वय बनाकर निस्तारण कराएं। यहां आए 33 प्रार्थना पत्रों में सात का निस्तारण किया गया जबकि 26 लंबित रह गए। जिसको समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर सीडीओ यशवंत कुमार सिंह, एसडीएम ज्ञानपुर मान सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डीआईओएस विकायल भारती, पीडी डीआरडीए आंनद कुमार, उपायुक्त मनरेगा राजाराम, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला, समाज कल्याण अधिकारी ऐश्वर्य राय लक्ष्मी, डीपीओ मंजू वर्मा आदि रहीं। भदोही तहसील में एडीएम राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य और अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्याएं सुनी। यहां 44 प्रार्थना पत्रों मेंसात का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम शिव प्रकाश यादव आदि रहे। तहसील औराई में अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह और एसडीएम आकाश कुमार ने शिकायतें सुनी। यहां आए 53 में पांच मामलों का निस्तारण किया गया। इसके पूर्व डीएम ने ज्ञानपुर तहसील में बाल विकास पुष्टाहार विभाग, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, समाज कल्याण विभाग समेत अन्य विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया।
-
इनसेट
जिलाधिकारी के जाते ही कई अफसर खिसके
ज्ञानपुर। सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम गौरांग राठी भी पहुंचे। डीएम के पहुंचते ही बड़ी संख्या में फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। शिकायत सुनने के बाद दोपहर करीब एक बजकर 43 मिनट पर डीएम चले गए। कलेक्टर के जाते ही कई विभाग के अधिकारी एक-एक करके निकलने लगे। एसडीएम सदर भी अपने चेंबर में चले गए। सीडीओ और तहसीलदार ने दोपहर दो बजे के बाद तक 50 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी, जबकि सरकारी आंकड़ों में सिर्फ 33 प्रार्थना पत्र दर्शाया गया है।
विज्ञापन


इनसेट
साहब महीनों से काट रहे चक्कर, नहीं मिला न्याय
औराई। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को आए कई फरियादियों को फिर मायूस होकर जाना पड़ा। विशुनपुर निवासी विनोद कुमार ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी भूमिधरी पर कुछ लोगों ने कब्जा किया है। बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही। डैनिया निवासी लालजी ने हल्का लेखपाल पर परेशान करने का प्रार्थना पत्र दिया जबकि उमापुर माता चरण उपाध्याय ने कब्जा दिलाने की शिकयत की। मवैया हरदोपट्टी निवासी राजकुमार ने प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे मकान के सामने गांव के ही लोगों ने गोमती रख लिया है। शिकायत पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
-
इनसेट
जरूरमंदों को कंबल किया वितरित
औराई। कड़ाके की ठंड में बड़ी संख्या में जरूरमंद तहसील में पहुंचे। संपूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने पर एसडीएम ने 115 लोगों को कंबल दिया। कुछ महिलाओं ने आवास की मांग भी किया। जिस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर पात्रों को आवास दिलाने का निर्देश दिया। इसी तरह ज्ञानपुर तहसील में भी कंबल का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें