लालनगर टोल प्लाजा के मैनेजर गौरव कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा की परिधि से 20 किलोमीटर की दूरी के नॉन कामर्शियल वाहनों का लोकल टोल पास 315 की जगह 330 रुपये प्रति माह की दर से बनेगा। हाईवे प्राधिकरण के पीडी पंकज मिश्रा ने बताया कि हर साल हाईवे के टैक्स में बढ़ोत्तरी की जाती है। इस साल भी बढ़ोत्तरी की गई है। नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है।