आकांक्षा दुबे की मां समेत अन्य परिजन
- फोटो : अमर उजाला
रो-रो कर आकांक्षा ने सबकुछ उन्हें बताया था। बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थी। तब मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था। फोन पर धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे। आकांक्षा की असिस्टेंट रेखा ने भी बताया कि मैडम सेट पर जोर-जोर से रो रही थीं। जिस भोजपुरी गायक समर सिंह पर आरोप लगा है वो रविवार से ही गायब है।
अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि युवती ने आत्महत्या की है, यह स्पष्ट है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवती की मां की तहरीर पर समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समर सिंह ने किया था भावुक पोस्ट
आकांक्षा दुबे की मौत की खबर सामने आने के बाद भोजुपरी गायक व अभिनेता समर सिंह ने एक भावुक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दो रोने वाली इमोजी पोस्ट कर लिखा- निशब्द। RIP। हैशटैग के साथ एक्ट्रेस का नाम भी लिखा था।
ये भी पढ़ें: .
..या तो आ जाए तू या हम ही ठिकाने लग जाएं, आकांक्षा ने मौत से पहले लगाया था ये स्टेटस
आकांक्षा ने शनिवार रात मंडुआडीह स्थित एक क्लब में दोस्तों के साथ पार्टी की थी। अधिक नशे में होने के कारण आकांक्षा का दोस्त उसे सारनाथ स्थित होटल छोड़ने आ रहा था। रास्ते में आकांक्षा का एक और करीबी युवक मिल गया। उसने अपनी कार से आकांक्षा को होटल तक पहुंचाया था। कुछ देर कमरे में रहने के बाद चला गया था। रविवार सुबह आकांक्षा मृत मिलीं।
होटल में रजिस्टर की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा मूल रूप से भदोही के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव की रहने वाली थीं। ननिहाल मिर्जापुर के विंध्याचल में है। जानकारी के मुताबिक, बरदहां निवासी छोटेलाल दुबे परिवार के साथ एक अरसे से मुंबई में रह कर व्यवसाय करते हैं। छोटेलाल दुबे के तीन बच्चों में दूसरे नंबर की आकांक्षा ने मॉडलिंग से भोजपुरी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। भोजपुरी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग के लिए वह बीते 23 मार्च को वाराणसी आई थीं। फिल्म के हीरो, निर्देशक सहित 16 लोगों की टीम के साथ वह सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल में ठहरी हुई थीं शनिवार की रात वह बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से होटल से निकली थीं। रात 1:55 बजे के लगभग एक युवक आकांक्षा को उनके कमरे में छोड़ने गया था।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह नाटीइमली क्षेत्र में शूटिंग के लिए फिल्म के निर्देशक विकास श्रीवास्तव ने आकांक्षा के मेकअप मैन राहुल को कॉल कर उन्हें तैयार करने के लिए कहा। राहुल ने आकांक्षा को कॉल किया तो फोन नहीं रिसीव हुआ। इसके बाद उसने होटल स्टाफ को कॉल किया। होटल स्टाफ ने आकांक्षा के कमरे के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ।
इस पर राहुल और होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी के सहारे आकांक्षा के कमरे का दरवाजा खोला तो वह बेड पर बैठने की स्थिति में थीं और उनके गले में दुपट्टे का फंदा था। आनन-फानन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज पोस्टमार्टम होगा।