फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जिले को मिलेंगे 617 नए शिक्षक

विज्ञापन
वीएनजीआईसी में निरीक्षण के समय डीआईओएस से बात करते एडीएम शैलेंद्र मिश्रा। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को 617 अभ्यर्थियों को शिक्षक का नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। प्रभारी मंत्री जेपी निषाद समारोह में नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। 69 हजार शिक्षक भर्ती में जिले को 617 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। दो दिनों में काउंसलिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती में 31 हजार की काउंसलिंग कराने का निर्देश कोर्ट की ओर से दिया गया है। उसमें जिले को 617 अभ्यर्थी आवंटित हुए। बुधवार और बृहस्पतिवार को सभी की काउंसलिंग पूर्ण कराई गई। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज और काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम कराना था। बृहस्पतिवार को एडीएम शैलेंद्र मिश्र, एसडीएम ज्ञानपुर ज्ञान प्रकाश, डीआईओएस अशोक चौरसिया ने जीआईसी का जायजा लिया। आला अधिकारियों ने जीआईसी की बजाए केएनपीजी कॉलेज में नियुक्ति पत्र वितरण कराने का फैसला लिया। प्रभारी बीएसए जंगीलाल मौर्य ने कहा कि केएनपीजी में प्रभारी मंत्री, सांसद नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए केएनपीजी का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें