फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती को लेकर बिफरे रोजेदार, किया प्रदर्शन

Sun, 12 Jun 2016 02:01 AM IST
bhadohi
विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान में विद्युत कटौती से नाराज नगर के बालीपुर में शनिवार को रोजेदारों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। कहा कि भीषण गर्मी मेें विभाग जानबूझ कर कटौती कर रहा है। कहा कटौती से रोजेदारों को इबादत करने में दिक्कतें आ रही हैं। चेतावनी दी कि यदि कटौती बंद नहीं की गई तो भदोही-गोपीगंज मार्ग जाम किया जाएगा।
विज्ञापन


शासन की ओर से रमजान में पर्याप्त बिजली आपूर्ति के आदेश की बिजली विभाग हवा निकाल रहे हैं। दोपहर में कटौती के  दौरान गर्मी से परेशान रोजेदारों ने पुरानी कलेक्ट्रेट मार्ग बालीपुर में एकत्र होकर विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। कहा कि वर्तमान समय में आसमान से आग बरस रही है। सुबह आठ बजे से ही चल रही गर्म हवाएं और लू के  थपेड़ों ने जीना मुहाल कर रखा है।

पारा भी करीब प्रतिदिन 44-45 पहुंच रहा है। इसके  बाद भी रोजा रखे लोग घरों में रहकर इबादत कर रहे हैं। बिजली कटौती होते ही रोजेदारों की परेशानियां बढ़ जा रही हैं। कूलर, पंखे, इन्वर्टर समेत अन्य उपकरण भी ठप होते जा रहे हैं। बाहर निकलने पर लू लगने का खतरा है, वहीं अंदर भी गर्मी के चलते बुरा हाल हो जाता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे रोजेदारों ने चेतावनी दी कि यदि  विद्युत आपूर्ति दुरूस्त न की गई तो भदोही-गोपीगंज मार्ग जाम किया जाएगा। इस दौरान दिलावर अली, गुलशेर आलम, शहनवाज अहमद, वारिस अली, फराज आलम, अतीक अहमद, अतहर जमाल, मेराज उमर, शाहिद हुसैन, फैज आलम, इम्तियाज अहमद, सुहैल अली के साथ ही काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें