सुरियावां। कोतवाली पुलिस ने नेतानगर के पास से शनिवार को वाहनों की जांच के दौरान चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की इनवर्टर, बैटरी, पांच किलो कॉपर बरामद किया गया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चोरी करने वालों पर सख्ती की जा रही है। शनिवार को नेतानगर के पास वाहनों की जांच के दौरान मुकेश उर्फ प्रधान निवासी भिखमापुर, गोली और सर्वेश निवासी लालीपुर बहरिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है। यह गिरोह रात में घरों एवं ट्यूबवेलों में सेंधमारी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। कई स्थानों पर चोरी की थी। आरोपी चोरी की स्टेबलाइजर को तोड़कर उसमें से कीमती कॉपर का तार निकाल लेते थे और उसे बेचने की फिराक में रहते थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनका एक सक्रिय गिरोह है, जिसका सरगना मुकेश है। वे अपने आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए सूने घरों और ट्यूबवेलों को निशाना बनाते थे। बरामद इनवर्टर और बैटरी उन्होंने एकौनी के मुर्गा फार्म से चोरी की थी।