फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डाकघर के पासपोर्ट सेवा केंद्र में लगी आग, उपकरण जले, तीन लाख रुपये के सामान नष्ट

Wed, 03 Apr 2024 08:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: आग से कागजी तौर पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही आग से केवल पासपोर्ट सेवा केंद्र का कक्ष ही प्रभावित हुआ, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। चूंकि कोई भी रिकॉर्ड कागज पर नहीं था, इसलिए केवल उपकरणों का ही नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
अगलगी की घटना के बाद नष्ट हो चुके सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही नगर के स्टेशन रोड डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र कक्ष में रात में आग लगने से सभी उपकरण जल गए। आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकलों ने समय से आग पर काबू लिया। सेवा केंद्र तो जल गया लेकिन डाकघर के हिस्सा सही सलामत रहा। पोस्टमास्टर मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि सेवा केंद्र तीन लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


पोस्टमास्टर ने बताया कि बीती रात 11 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली तो वे भाग कर पोस्ट ऑफिस पहुंचे। यहां पहले से आस-पास के लोग मौजूद थे और बचाव कार्य कर रहे थे। इन्हीं लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना भी दी थी। लगभग 11.20 बजे अग्निशमन दल के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। तब तक डाकघर में रखे तीन अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया जा चुका था।

बकौल पोस्टमास्टर आग से कागजी तौर पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही आग से केवल पासपोर्ट सेवा केंद्र का कक्ष ही प्रभावित हुआ, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। चूंकि कोई भी रिकॉर्ड कागज पर नहीं था, इसलिए केवल उपकरणों का ही नुकसान हुआ है। रिकॉर्ड प्रतिदिन लखनऊ भेज दिया जाता है। आग कैसे लगी के बाबत उन्होने शार्ट-सर्किट से आग लगने की संभावना से इंकार नही किया। देर रात तक पोस्ट ऑफिस के अंदर और बाहर अफरा-तफरी का आलम बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें